डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह आठवीं बार पैरोल पर आश्रम पहुंचे।

https://www.dhartikgod.page/2024/10/ram-rahim-ko-aathvi-bar-parol.html
बागपत। 2 अक्तूबर। (ब्यूरो) उम्र कैद की सजा काट रहा गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में आज सुबह पहुंच गये है । उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आयी है। हरियाणा चुनाव से पहले, 20 दिन की आठवीं बार पैरोल पाकर वह बरनावा में अपने आश्रम में पहुंच गया।

ज्ञात रहे कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह 13 अगस्त को सातवीं बार 21 की दिन की फरलो पर आश्रम आया था। वह यहां से 4 सितम्बर को वपिस सुनारिया जेल चला गया था। सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

रोहतक की सुनारिया जेल से उन्होंने हरियाणा के विधान सभा चुनाव से पहले 20 दिन पैरोल की अर्जी लगाई। डेरा प्रमुख को सशर्त बरनावा के आश्रम में आने की पैरोल मंजूर हो गई है। आज सुबह डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।  गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। साध संगत के भी आश्रम में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। डेरा प्रमुख को हरियाणा चुनाव के दौरान आश्रम में कोई भी कार्यक्रम करने या कही भी आने जाने की पाबंदी रहेगी।