‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर जागरूकता अभियान !

 
हापुड़। भारत सरकार द्वारा संकल्प HEW के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।  "100 Days Campaigns" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्रीमती इला प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार दिनांक 3 जुलाई 2024 को  वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा डॉ आंबेडकर जूनियर हाई स्कूल अंबेडकर नगर नई मंडी गढ़ रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालक  बालिकाओं को भारतीय न्याय संहिता के नए कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं  विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई  गई धनराशि के बारे मे  एवं स्पॉन्सरशिप योजना  को विस्तार से बताया गया  वन स्टाफ सेंटर की कार्यप्रणाली  एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने,  अपनी बात खुलकर रखने के बारे में  जानकारी दी व साथ ही उनके  अधिकारों के बारे में बताया गया, आज वर्तमान समय में बच्चों के सर्वोत्तम विकास हेतु माता.पिता की भूमिका के बारे में चर्चा की गई व सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090,  की जानकारी भी प्रदान की गई। 

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से  केंद्र प्रशासक  श्रीमती सोनिया  परामर्श  रविता वन स्टॉप सेंटर पुलिस रिपोर्टिंग चौकी आकांक्षा स्टाफ उपस्थित रहा।